October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वंचित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी  घोषित किया जाए: गुरुरानी

0
1003982537
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उक्रांद के आवाहन पर डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक व्योम रेस्टोरेंट में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह रावत लिट्टे द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उक्रांद अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची  जारी की गई लेकिन उसमें जिन आंदोलनकारियों ने २०१७ से २०२१ तक अपने आवेदन जमा किए थे उनका नाम उस सूची में शामिल नहीं हैं। पहले तो उनका नाम सूची में शामिल किया जाए, साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की की वंचित राज्य आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने के लिए शीघ्र ही जनपद में चिन्हीकरण समिति का गठन करते हुए पूर्व की भांति चयन प्रक्रिया अपनाते  हुए आंदोलनकारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य बनने से पूर्व डीडीहाट विधानसभा की जनता ने राज्य की लड़ाई लडऩे वाले उक्रांद के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाया ।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर से एक एक व्यक्ति को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाए।
 गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अब डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारी व राज्य आंदोलनकारियो का उक्रांद के नेतृत्व में २२ मई को डीडीहाट में एक जुलूस निकाला जाएगा जिसमें उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान के ६७१ वें दिन पौधारोपण के साथ शपथ दिलाई। बैठक में आंदोलनकारी महिपाल सिंह कफ लिया, सुभाष जोशी,राजेंद्र देउपा,  नवीन कफ लिया, सुनील शाह, विपिन जोशी, रतन गिरी गोस्वामी,शेर सिंह शाही, दीप चंद्र जोशी, पप्पू खोलिया, भगवान सिंह अलमिया, डॉ. लोकेश डसीला, टिकेंद्र रावल, त्रिलोक राम, बलवंत सिंह चुफ ाल, रमेश सिंह रौतेला, शेखर चंद, धरम सिंह व मान सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *