September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने मां नैना देवी के किए दर्शन

0
1000386030
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मंदिर परिसर धूप मे बैठकर किया देवी का पाठ

नैनीतालl सरोवर नगरी में रविवार प्रातः श्री मां नैना देवी मंदिर में भारत के 12 वे प्रधानमंत्री हरदन हल्ली डोडेगौड़ा देवगौड़ा ने दर्शन किए। मंदिर में उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उप सचिव प्रदीप शाह अन्य न्यासियों आचार्यों, तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने श्री देवगौड़ा को याद दिलाया कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप मेंउन्होंने15 अगस्त1996 को लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुए पृथक उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए अपनी सरकार का संकल्प व्यक्त किया था,इसके लिए उत्तराखंड की जनता उनकी सदा ऋणी रहेगी मां के मंदिर में आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री की पूजा करवाई 92 वर्षीय श्री देव गौड़ा के चलने फिरने में अशक्त होने के कारण उनके निजी स्टाफ ने उन्हें दोनों ओर से सहारा देकर देवी के दर्शन करवाए इसके बाद देवगौड़ा ने मंदिर प्रांगण में धूप में काफी समय तक बैठकर देवी का पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *