September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी करने को लेकर

0
1000378258
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हर्षिता के विवाह समारोह में उनके परिवार के माध्यम से एक पौधा धरती मां के नाम किया

कर्मचारियों का आंदोलन जारी

नैनीतालl संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज218 वे दिन भी जारी रहा।
आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में जहां निगम कर्मचारियों ने काठगोदाम स्थित शीश महल निगम के संघ भवन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया वहीं हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल विकास निगम में मंडलीय प्रबंधन गैस हेमंत कुमार की पुत्री हर्षिता के विवाह समारोह में उनके परिवार के माध्यम से एक पौधा धरती मां के नाम के तहत।।।परिणय पौध।।। लगवाया। गुरु रानी द्वारा हर्षिता के माता-पिता को यह शपथ दिलाई गई कि अब वह इस पौधे का पालन पुत्री समझ कर करेंगे।
इधर दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में हल्द्वानी मैं पिथौरागढ़ निवासी भुवन चंद्र अवस्थी व पार्वती अवस्थी के पुत्र मयंक व देवी दत्त पांडे व गीता पांडे की पुत्री दीप्ति ने परिणय सूत्र में बधने पर बर् बधू के माध्यम से एक पौधाधरती मां के नाम के तहत।।। परिणय पौध।।। लगाया गया और बर बंधू को हिमालय बचाओ शपथ दिलाई गई । मयंक व दीप्ति ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर
पौधारोपण करेंगे।कार्यक्रम में पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमएल वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर महर सहित विवाह समारोह में शामिल लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 4 फरवरी से 8 फरवरी तक कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया। कार्यकारिणी गठन के समय व्रहद स्तर पर पौधारोपण किये गए ।।।।।पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम ।।।।के तहत विभिन्न माध्यमों से पौधे देकर ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए ।उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से लेकर अब तक 39000 पौधों का रोपण विभिन्न स्थलों में किया गया। जो कि राज्य में किसी संगठन द्वारा किया गया एक रिकॉर्ड है। जिसमें कर्मचारी निगम हित व राज्य हित में कार्य करते हैं। और अपनी मांगों को मनाने के लिए पौधारोपण करते हैं।उन्होंने कहा कि अब 9 फरवरी से गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जिलों में कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा और पौधारोपण आंदोलन भी जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *