May 1, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

टैक्सी कारोबारियों ने बैठक कर उठाई ज्वलंत समस्याएं

0
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल के समस्त टैक्सी कारोबारियों  द्वारा बीरवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें  नैनीताल के तल्लीताल व मल्लीताल टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी दीपक मटियाली अध्यक्ष, दीवान  रौतेला सचिव, राहुल साह, पुनीत साह मल्लीताल टैकसी यूनियन, प्रवीण बिष्ट संरक्षक, अध्यक्ष रमेश जोशी, सचिव गोविंद पवार, पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी, ललित जोशी तल्लीताल टैक्सी यूनियन एवं संपूर्ण टैक्सी चालक एवं संचालकों के द्वारा  परेशानियों का हवाला दिया गया।
बैठक में टैक्सी कारोबारियों ने नगरपालिका द्वारा नैनीताल नगर की स्थाई कारोबारियों के लेक  ब्रिज पास नहीं बनाए जाने के संबंध में,  बिगत कई दिनों से माल रोड एवं नैनीताल के आसपास आरटी ओ और पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जा रहे हैं जिससे सारे टैक्सी कारोबारी स्वेच्छा से गाडिय़ों का संचालन बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। बैठक में कहा कि हम सरकार से विनती करना चाहते हैं कि हम नैनीताल शहर में स्थाई निवासी रहते हैं और हम यहां पर टैक्सी कारोबार करके जो आजीविका का चला रहे है नहीं कर पा रहे हैं जिससे सरकार, शासन व प्रशासन द्वारा हमें अपने स्थाई निवासियों से पलायन होने को मजबूर किया जा रहा है जिससे सभी सदस्यों ने अपना अपना रोष जाहिर किया है।
कहा कि हमारे द्वारा हाईकोर्ट में भी मामले को लेकर अपील की है कि नगरपालिका के द्वारा हम स्थाई निवासी टैक्सी कारोबारियों की गाडिय़ों के पास क्यों नहीं बनाए जा रहे हैं एवं केवल नैनीताल टैक्सी गाडिय़ों को नैनीताल में नहीं चलने दिया जा रहा है जबकि  अन्य राज्यों की टैक्सी गाडिय़ां आसानी से आवाजाही कर रही है।
यूनियनों द्वारा हाईकोर्ट में अपील लगाई गई है हम सरकार, प्रशासन, नगर पालिका से आग्रह करना चाहते हैं कि शहर में स्थाई निवासी टैक्सी कारोबारियों हेतु एक कुछ ऐसा सफ ल प्लान बना दिया जाए जिससे टैक्सी कारोबारी अपना भविष्य सुरक्षित रख सकें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *