श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर हुए कई कार्यक्रम

नैनीताल । सरोवर नगरी में बैसाखी के अवसर पर मंगलवार को नैनीताल के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इससे पूर्व सुबह अखंड पाठ का आयोजन किया गया जिसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। फि रोजपुर से आए संगतकार भूपिंदर सिंह ने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब को फूल मालाओं से बेहद सुंदर सजाया गया था। दोपहर में गुरु का लंगर लगाया गया जिसमें भारी संखया में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आनंद समेत मनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह तथा हरगुण सिंह तथा जसकरण सिंह आदि मौजूद रहे।




















