नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्रीभावना मेहरा ने
मुख्यमंत्री के प्रति जताई कृतज्ञता
बोलीं ‘टीम उत्तराखंड’ की तरह एकजुट होकर जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए बढ़ेंगे आगे


नैनीताल/भीमताल। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद में नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका व भाजपा संगठन का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया मेहरा ने कहा कि उनका संगठन में कार्य करने का उनका लंबा अनुभव रहा है कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर कार्य करते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी धामी के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर निरंतर कार्य करेंगी जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके, विधायक सरिता आर्या ने भी नवनियुक्त दर्ज राज्य मंत्री भावना को मिठाई लगाकर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।




















