March 31, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला कोषागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति पर

0
1003499465
012 013
111 222 333

31 मार्च 3,07,82,39,152 अरब की क्लेयरेंस कर विभिन्न विभागों के बिल किए पास

विभिन्न विभागों के ढाई करोड रुपए का बजट हुआ सरेंडर

नैनीताल। सरोवर नगरी के जिला कोषागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति 31 मार्च में Rs-3,07,82,39,152 अरब की क्लेयरेंस कर विभिन्न विभागों के बिल पास किए गए। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभागीय टीम ​देर रात्रि तक विभागों की ओर से प्रस्तुत बिलों के सापेक्ष क्लेयरेंस में जुटी रही। बता दे आज रात्रि 12:00 तक कोषागार में कर्मचारी जुटे रहे और भारतीय स्टेट बैंक मल्लीताल शाखा भी खुली रही।
मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी एवं सहायक कोषाधिकारी नंदन भाकुनी ने बताया कोषागार कार्यालय से 2.5 करोड़ रुपये का बजट सरेंडर किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, पीडब्लूडी, समाज कल्याण, आरडब्लूडी, उच्च शिक्षा, उद्यान, डीएम ऑफिस, एसएसपी ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, सूचना विभाग, सहित अन्य विभागों का बजट सरेंडर किया है। और विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत बिलों को क्लेयर किया गया। मार्च माह में कुल 7871 बिलों का क्लेयरेंस हुआ। इस मौके पर सीटीओ कमलेश भंडारी, टी ओ अपूर्वा देवल, एटीओ नंदन सिंह भागुनी, रितेश मेहरा, रनजीत सिंह नेगी, नीतू आर्य, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *