October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003484178
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

होटल व्यवसाई राजेश अवस्थी ने अपने पुत्र युवराज अवस्थी के उपनयन संस्कार पर

एक पौधा धरती मां के नाम पर किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डीडीहाट विधानसभा से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 623 वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 623 वे दिन डीडीहाट के ओगला में होटल व्यवसाई राजेश अवस्थी ने अपने पुत्र युवराज अवस्थी के उपनयन संस्कार के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। राजेश अवस्थी ने कहा कि उपनयन संस्कार के अवसर पर पौधारोपण करना उनका परम सौभाग्य है। वह समय-समय पर पौधारोपण करते रहते हैं कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी नेता रहे राम दत्त अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। कार्यक्रम में मधु अवस्थी, गंगा दत्त अवस्थी, तुलसी देवी,अजय अवस्थी, धीरेंद्र जिमवाल, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ,प्रयाग दत्त ,भागीरथ अवस्थी, नंदकिशोर, गोपाल दत्त,सौरभ पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *