March 29, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पीएम मोदी ने कहा है भारत युद्ध का नहीं बुद्ध का है देश: केंद्रीय मंत्री मांझी

0
1003470263
012 013
111 222 333

बोले: युद्ध से देश के तेल व गैस आपूर्ति पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के प्रवास पर पहुंचे देश के केंद्रीय लघु कुटीर व मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साफ संदेश दिया है कि भारत युद्ध का नहीं बुद्ध का देश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक सफ लता के कारण ही मध्य पूर्व के युद्ध से देश के तेल व गैस आपूर्ति पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने साफ किया कि लघु कुटीर उद्योग ऐसा क्षेत्र है जिसमें तेल व ऊर्जा की जरूरत नहीं होती, केवल मानव ऊर्जा की जरूरत होती है। लघु कुटीर व मध्यम उद्योगों के माध्यम से ३३ करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है।
बता दें शनिवार को दोपहर बाद हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोट हाउस कलब में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत देश आर्थिक ताकत बन गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति साफ है वह इजरायल भी गए और इरान के साथ भी भारत के मजबूत संबंध है। हार्मुज नाकेबंदी के बाद भी भारत के दो जहाजों को अनुमति मिल चुकी है जबकि तीन-चार जहाजों को अनुमति मिलना तय है। मध्य पूर्व युद्ध से देश के गैस व तेल सप्लाई पर असर नहीं पड़ा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढऩे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को राहत दिलाने के लिए पेट्रोल व डीजल में एकसाइज ड्यूटी कम की है। कहा कि लघु कुटीर उद्योगों में तेल या गैस की नहींए केवल मानव ऊर्जा की जरूरत है।
कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद देश में ८ हजार यूनिट स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में विस्तार केंद्र व रामनगर में तकनीकी केंद्र के बारे में भी जानकारी ली है। हल्द्वानी में बैठक के बाद डेटा मांगा गया है जो रविवार (आज) तक मिल जाएगा।

मंत्री जी ने नैनीझील के नजारों का लिया आनंद

नैनीताल । केंद्रीय मंत्री नितिन मांझी ने कहा कि वह ४६ साल के राजनीतिक जीवन में पहली मर्तबा नैनीताल आए हैं।यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर वह खासे खुश हैं। इस दौरान उन्होंने जीवनदायिनी नैनी झील को नजदीक से निहारा साथ ही झील के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी जुटायी।

आगामी तीनों राज्यों पश्चिम बंगाल,असम व केरल में चुनाव में बनेगी भाजपा की सरकार

नैनीताल । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत असम और केरल में होने वाले आगामी चुनावों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भाजपा की सरकार न बनने का दावा किया था लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश में हर तबके के लोगों को मिल रहा है, आने वाले विधानसभा चुनाव ममें भी इसका फायदा जनता को मिलेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *