शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में
एनएसएस शिविर के तहत हुए विविध कार्यक्रम

नैनीताल । जिले के बेतालघाट स्थित शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयंसेवियों ने ग्राम रोपा के सेरा में श्रमदान एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम किया।
इसके साथ ही बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनय कुमार विद्यालंकार ने करते हुए कहा कि मन रूपी मन्दिर की सफ ाई निरंतर होनी चाहिए तभी हम सकारात्मक रह सकते हैं और आध्यात्म के मार्ग सरलता एवं सहजता से चल सकते हैं। बौद्धिक सत्र की मुखय वक्ता शिक्षिका तारा पनेरू ने हार्टफूलनेस विषय पर विचार रखे। इस दौरान एनएसएस प्रभारी ममता पांडे,डॉ. निर्मला, प्रेमा देवी, हिमानी बिष्ट, छाया पंत, बबीता करगेती, निकिता बधानी, मानसी, ममता बोहरा तथा पूजा जोशी आदि उपस्थित रहे।




















