शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय मे
एनएसएस शिविर मे स्वच्छता पर दी स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस में स्वयंसेवियों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही स्वच्छता पर नुककड़ नाटक की प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व प्रात:कालीन भ्रमण, ईश वंदना तथा योगाभयास के साथ दिवस की शुरुआत हुई। स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा अभिग्रहीत ग्राम रोपा के ग्राम मार्ग की सफ ाई की तथा ग्रामियों के समक्ष स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति उनको जागरूक करना था। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनय कुमार विद्यालंकार ने की, उनके द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर स्वयंसेवियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।संचालन डॉ तरुण कुमार आर्य ने किया। इस दौरान डॉ.जयति दीक्षित, डॉ.ईप्सिता सिंह,डॉ.निर्मला, कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडे समेत स्वयंसेवी मौजूद रहे।




















