March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

27 सूत्री मांगों की अनदेखी से भडक़े डिप्लोमा इंजीनियर दूसरे दिन भी डटे रहे हड़ताल पर दिया धरना

0
1003427751
012 013
111 222 333

नैनीताल । उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ ने लबित २७ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण नहीं होने के विरोध में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अपनी बेमियादी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ मंडल अध्यक्ष एस.एस. डंगवाल ने बताया कि कनिष्ठ अभियन्ताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति में ठहराव के कारण समस्त अभियन्त्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन प्रोन्नति प्रदान की जाये, उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान का एकीकरण किया जाए समेत डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने को महासंघ के सदस्यों में भारी आक्रोश है।इस दौरान शाखा अध्यक दीप चंद्र चौधरी, मनमोहन बिष्ट, गोविन्द सिट, तुला राम टमटा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार समेत कई डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *