भीमताल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को 73 पब्वे के साथ किया गिरफ्तार

भीमताल नैनीतालl एसएसपी श्री मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा बीते रोज सोमवार को बोहराकून के पास से दीपक चन्द्र 38 पुत्र सुरेश सिंह निवासी तल्लीताल भीमताल उम्र को अवैध शराब बेचते हुये गिरफ्तार किया। इस
मौके से 73 पब्वे बाजपुर माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दीपक चंद के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न o 07/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। इस मौके पर गिरफ्तारी टीम उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल दीप कुमार, हरीश बिष्ट, मनोज पंत, चेकिंग के दौरान मौजूद थेl




















