March 10, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

उज्ज्वला योजना की चमक फीकी केंद्र सरकार जिम्मेदार:जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

0
1003250127
012 013
111 222 333

नैनीताल। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी का विरोध किया है।
बिष्ट ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष की आड़ में सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। बेरोजगारी और महँगाई के मोर्चे पर असफल रही सरकार एक बार फि र कीमतें बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। बिष्ट ने कहा कि एक तरफ सरकार खनिज तेल, पेट्रोलियम और गैस के पर्याप्त भंडार होने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर लगातार कीमतें बढ़ाकर दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ व्यावसायिक सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से होटल व्यवसाय में भी महँगाई बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। बिष्ट ने कहा कि पिछले कई वर्षों से घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के कारण उज्ज्वला योजना की चमक फीकी पड़ती जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार जिममेदार है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *