लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च को तैयारीया पूरी
नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर कलब की बैठक बीरवार को कलब के अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि कलब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च (रविवार) को संपन्न किए जाएंगे इसके लिए रेखा त्रिवेदी को चुनाव अधिकारी एवं दीपा पांडे को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
कलब के अध्यक्ष आभा साह ने कहा कि कलब के चुनाव प्रतिवर्ष संपन्न किए जाते हैं, चुनाव का कार्यकाल 1 साल का होता है उन्होंने कहा कि क्लब साल भर में 30 से अधिक प्रोग्राम नैनीताल नगर में संपन्न करता है, जिसमें होली महोत्सव, रक्तदान, मदर्स डे, ड्रेस वितरण, हरेला महोत्सव, रंगों का उत्सव डांडिया, पागल जिमखाना और व्यंजन प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। साह के मुताबिक क्लब ने चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं।




















