नैनीताल की माल रोड किनारे स्थित पेड़ों की लापिंग होना जरुरी

नैनीताल। सरोवर नगरी की माल रोड स्थित पेड़ों की लापिंग नहीं होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। माल रोड में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पेड़ हैं जिनकी आयु ५० वर्ष से अधिक हो गई है लेकिन पेड़ों की लापिंग नहीं होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
माल रोड स्थित अलका होटल के स्वामी वेद साह ने बताया कि वन विभाग को अनेक बार पत्र दिए गए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि माल रोड स्थित पेड़ काफ ी पुराने हो गए हैं जो तेज हवा में कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया माल रोड से हाईटेंशन विद्युत तार भी गुजरते हैं तथा तेज हवा में कभी कोई पेड़ इन तारों के ऊपर गिर सकते हैं जिनसे बड़ा हादसा हो सकता है। माल रोड के ही प्रमोद सुयाल ने बताया कि उनके द्वारा भी अनेक बार वन विभाग के अधिकारियों को इन पेड़ों की लैपिंग करने को पत्र दिया गया लेकिन वन विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। कुविवि के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि माल रोड में अधिकांश चिनार के पेड़ हैं,इनकी आयु लगभग पूर्ण हो चुकी है, यह पेड़ धीरे-धीरे अंदर से खोखले हो जाते हैं जिनका तेज हवा में गिरने का भय बना रहता है, वन विभाग ने ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर तत्काल काट देना चाहिए तथा समय-समय पर माल रोड की पेड़ों की डोपिंग भी की जानी चाहि। वन विभाग की वन क्षेत्रधिकारी ममता चंद ने बताया कि जल्द ही वन विभाग की टीम द्वारा माल रोड के पेड़ों का निरीक्षण किया जाएगा।




















