March 3, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भीमताल ने क्षेत्र की जनसमस्याओं व

0
012 013
111 222 333

जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर

जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा ज्ञापन

भीमताल नैनीताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, भीमताल द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उत्तराखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। संगठन ने प्रदेश एवं क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारिक व्यवस्था, जनसुविधाओं तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न मांगें प्रमुखता से उठाई हैं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप पाण्डे ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा समय-समय पर प्रशासन के समक्ष जनहित से जुड़े विषय उठाए जाते रहे हैं, किन्तु अब तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गौशाला निर्माण, मूल निवास प्रमाण पत्र हेतु वर्ष 1950 को आधार वर्ष घोषित करने, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी नियंत्रण, शहरों में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, निजी विद्यालयों की फीस नियंत्रण व्यवस्था, किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण तथा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन प्रदान करने जैसी मांगें शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए व्यवस्थित वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक कर एवं शुल्कों की समीक्षा कर आम जनता को राहत देने की मांग भी की गई है।

व्यापार मंडल ने सरकार से इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती है, तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन प्रारम्भ किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *