शनि मंदिर के 22 वे स्थापना दिवस
oplus_262144


ब्रह्म मुहूर्त में शनि स्नान के बाद

पंचांगी कर्म, पूजन हवन और सुंदरकांड का हुआ आयोजन
वीडियो में देखें पूजा अर्चना भंडारा
नैनीताल। सरोवर नगरी के ठंडी सडक़ स्थित शनि मंदिर का 22वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार (आज) धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः
ब्रह्म मुहूर्त में शनि स्नान के बाद आचार्य पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा पंचांगी कर्म, पूजन हवन और सुंदरकांड मे यजमान वरिष्ठ वनाधिकारी प्रो.कपिल जोशी पूजा अर्चना में सम्मिलित हुए।
हवन में नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल भी मजबूती थीl प्रातः से ही श्रद्धालुओ ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया । तत्पश्चात मंदिर परिसर में अपराह्न दो बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कियाl मंदिर के व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया हर साल माघ के महीने में
शनि स्थापना दिवस मनाया जाता है और खीर और खिचड़ी का भोग लगाया जाता हैl महिलाओं ने सुंदरकांड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl
और भव्य भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण कियाl स्थापना दिवस को सफल बनाने विनोद जोशी, पारस जोशी,सुमन शाह, विवेक जोशी, रोहित राज, ईश्वरी दत्त, मोहन भट्ट, ईश्वर तिवारी, नरेश जोशी, कमलेश पांडे,रमेश पांडे, विनीता पांडे, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, सहित अन्य भक्त मौजूद थेl वीडियो में देखें पूजा अर्चना और भंडारा




















