February 18, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत

0
012 013
111 222 333

20 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर सीआरएसटी इंटर कॉलेज में होगा आयोजित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी 2026 को समय प्रातः 11:00 बजे से बहुउद्देशीय शिविर सी0आर 0एस0टी0 इंटर कॉलेज, नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक द्वारा की जाएगी शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा व साथ ही नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे जिनका मौके पर ही त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।यह आयोजन सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *