February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कौतिक इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टवेल को लेकर हुई प्रेस वार्ता 

0
012 013
oplus_262144
111 222 333

 तीन दिवसीय फेस्टिवल का आज से  है आगाज 

नैनीताल। सरोवर नगरी के हर्मिटेज भवन में तीन दिवसीय कौतिक इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टवेल का आगाज गुरुवार (आज) से होगा। फिल्म फेस्टवेल में देश भर की  चयनित 36 फि ल्में दिखायी जायेगी।

बता दें कि  कौतिक इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टवेल का यह आठवां फेस्टवेल है, जिसमें देश भर की 600 फि ल्मों में से 36 फिल्मों को चयनित किया गया है। इस फेस्टवेल  के लिए  70 देशों से  फिल्में भेजी गयी थी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की बुधवार को पत्रकार वार्ता हुई जिसमें आयोजक  राजेश शाह व शालिनी शाह ने बताया की वर्ष 2016 से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में यह फेस्टवेल शुरू किया गया था, इसमें कुविवि हमेशा पूरा सहयोग देता है। इस साल इस फेस्टवेल में उत्तराखण्ड की तीन फिल्में आई नो टोमेटो हम, बहादुर द ब्रवे तथा फुलदेही दिखाई जायेगी। फेस्टवेल में प्रतिभाग करने के लिए ब्राजील से मरकोश आये हैं। इस फेस्टवेल मे आर्टिस्ट को मास्टर क्लास भी दी जायेगी। हर बार ईरान कंट्री  की फिल्मों को फेस्टवेल किया जाता था, जबकि  इस बार स्पेन की फिल्मों को फेस्ट किया जायेगा।  इस दौरान संतोष, प्रशांत राज, नमृता, तुशि,  चंदन  बिष्ट तथा शास्वत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *