सडक़ सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

नैनीताल भवाली। कोतवाली भवाली और यातायात पुलिस की टीम ने डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर यातायात जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान छात्र- छात्राओं, स्थानीय टैक्सी व बस चालकों व आमजनमानस को दी यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा व यातायात पुलिस टीम द्वारा ने कई जानकारियां दी। इस दौरान रैली में स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।




















