ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटीए मे एडबलूएस जेएएम का भव्य आयोजन

भीमताल नैनीताल। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस द्वारा अमेजऩ वेब सर्विसेज (एडबलूएस) के सहयोग से मंगलवार को एडबलूएस जेएएम-२०२६ का सफ ल आयोजन किया गया। इस गेम आधारित कलाउड कंप्यूटिंग प्रतियोगिता में देशभर से ४८० से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भीमताल कैंपस में आयोजित होने वाला पहला एडबलूएस जेएएम रहा जिसने विश्वविद्यालय की उद्योग उन्मुख तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कामयाबी को दर्शाया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफि क एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में किया गयाए जो अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग.संस्थागत समन्वय के प्रति विश्वविद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भीमताल कैंपस के निदेशक ने एडबलूएस के ग्लोबल डिलीवरी रेडीनेस टेनिकल लीड श्री रोहित शर्मा एवं सॉल्यूशन आर्किटेट श्री अर्पित चौधरी का स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस संकाय सदस्य एवं इंडस्ट्री.अकैडमिया लीड श्री तेजस्वी घनशाला ने की।
अपने संबोधन में श्री रोहित शर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीक और सीखने के अवसरों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रोजगार के लिए प्रमाणपत्रों और व्यावहारिक कौशल के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए एडबलूएस स्किल बिल्डर प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि एडबलूएस जेएएम प्ले,लर्न व वेलेडीटी की अवधारणा पर आधारित है जिससे छात्र प्रतिस्पर्धी और ओपन.बुक वातावरण में वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं। साथ हीए उन्होंने डेटा एनालिटिस, जेनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता की बढ़ती मांग पर भी प्रकाश डाला।इसके पश्चात प्रतियोगिता की शुरुआत हुईए जिसमें प्रतिभागियों ने एडबलूएस ग्राहकों द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक समस्याओं पर आधारित छह चुनौतियों को हल किया। प्रतियोगिता में छात्र लाइव लीडरबोर्ड पर अपनी प्रगति को ट्रैक करते रहे।प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक रहीए जहां प्रतिभागियों ने कम समय में सटीक समाधान प्रस्तुत करने की रणनीतियाँ अपनाईं। पूरे आयोजन के दौरान एडबलूएस के मेंटर्स ने मार्गदर्शन प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस प्रतिभागियों को कुल0 ५० हजार रुपएं0 की नकद पुरस्कार राशि एवं सममान प्रदान किए गए।
समापन अवसर पर भीमताल कैंपस के निदेशक ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वालों के साथ साथ हर प्रतिभागी विजेता है कयोंकि सभी ने व्यावहारिक अनुभव और उद्योग.स्तरीय ज्ञान अर्जित किया है।




















