March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002973522
012 013
111 222 333

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की निंदा कहा

राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था

नैनीताल।देहरादून में सम्मानित पत्रकार हेम भट्ट पर हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने निंदा की है और कहा यह हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि यह राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का जीता-जागता सबूत है। यह हमला सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, प्रेस की स्वतंत्रता और जनता की आवाज़ पर हमला है। आज उत्तराखंड की राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े पत्रकार को निशाना बना रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जिस शहर में मुख्यमंत्री, डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पूरा तंत्र मौजूद है, वहीं लगातार आपराधिक घटनाओं का होना साबित करता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और आम नागरिक, पत्रकार तथा महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा हम सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग करते हैं कि इस हमले में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। यदि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में असमर्थ है, तो उसे जनता से माफी मांगनी चाहिए। और उत्तराखंड की जनता अब खोखले दावों नहीं, ठोस कार्रवाई चाहती है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *