ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
500 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य प्रशिक्षण

नैनीताल। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में बीरवार को सामुदायिक कल्याण और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर तथा ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना था। शिविर में 500 अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रात: काल से ही लाभार्थी पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्शए स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाने पहुंचे जो संस्थान पर समुदाय के विश्वास को दर्शाता है।चिकित्सा सेवाएं सामान्य चिकित्सा एवं नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रदान की गईं। अनुभवी सामान्य चिकित्सकों, नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की विस्तृत जांच कर व्यक्तिगत चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन एवं ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून के चिकित्सा विशेषज्ञों के समन्वित प्रयासों से संभव हो सका। स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों ने पंजीकरण से लेकर जांच तक पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कियाए जिससे शिविर में आने वाले सभी लोगों को सहज एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त हुआ।लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर न केवल तात्कालिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करते हैंए बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।




















