मुख्यमंत्री धामी के हल्द्वानी दौरे का युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध
और पुतला दहन गोबैक के लगाए नारे पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे को युवा कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाते हुए मुख्यमंत्री को बैक के नारे लगाए उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं बढ़ती बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर पुतला दहन करने बुध पार्क पहुंचे जहां भारी पुलिस फॉर्स ने पहुंचकर पुतला छीने लगे जिस वजह से कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया पुलिस में तीखी बहस जमकर धक्का मुक्की हुई पुतला छीने के लिये पुलिस कड़ी मशक्तत करनी पड़ी।
भारी विरोध के बीच युवा नेता हेमन्त साहू को गिरफ्तार कर पहले कोतवाली फिर मेडिकल चौकी में बैठाए रखा। युवा नेता हेमन्त साहू व विशाल भोजक ने कहा उत्तराखण्ड में कानून स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई अपराध नशे का करोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पुलिस सरकार के दबाव में कर रही है सही गलत का अंतर पता करने में नाकाम साबित हो रही हैं।
छात्र नेता शोभित कुमार व अक्षत पाठक ने कोटद्वार में दीपक प्रकरण को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा सीएम के दौरे से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इस मौके पर गिरफ्तार देने में वालों छात्र नेता शोभित कुमार, मयंक गोस्वामी, पार्थ धपोला, सुमित कुमार, कमलेश फुलरा, विवेक मिश्रा, मेहुल साह, सचिन राठौर, शानू अल्वी, सौरभ कुमार, समेत तमाम लोग थे ।युवा नेता हेमन्त साहू ने पुलिस गिरफ़्तार करने के दौर फोन जब्त किए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।




















