February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शब- ए बारात मनायी जाएगी कल मंगलवार अध्यक्ष मोहर्रम कमेटी : नाजिम बक्श

0
1002928967
012 013
111 222 333

नैनीताल। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्श ने बताया कि शब- ए बारात मंगलवार (कल) को मनायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुस्लिम कैलेंडर के हिसाब से 14 शाबान को शब -ए -बारात मनाई जाती हैं,अबकी बार यह त्यौहार मंगलवार (कल) को मनाया जायेगा। इबादत, तिलावत और शाखावत के (दान पूर्ण) के इस त्योहार में मस्जिदों और क़ब्रस्तानों को खास तरीके से सजाया जाता है। शब ए बारात की रात यानि को लोग रात भर इबादत करते हैं नमाजे नफील, कुरान की तिलावत, अल्लाह से गुनाहो की सच्ची तोबा और अपने माँ बाप की मगफि रत के लिए दुआ करते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और फिर कब्रस्तान में जाकर अपने अज़ीज़ लोगो की क़ब्र में जाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ करते हैं और पूरी रात जागकर इबादत करते हैं और कई जगह जलसो का भी आयोजन किया जाता हैं और फर्ज नमाज से पहले दुआ करके १५ शाबान का रोजा रखते हैं।नाजिम बकश ने नौजवानों से खास अपील की हैं इबादत की इस रात को शांति के साथ मनाये और ज्यादा से जायदा इबादत करें ओर अपने अजीजों की मगफि रत के लिए दुआ करें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *