गांधी चौक तल्लीताल में किया भोजनमाताओं ने प्रदर्शन
क्या है मांग खबर में पड़े

नैनीताल । प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की नैनीताल इकाई ने सोमवार को न्यूनतम वेतनमान व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर तल्लीताल गांधी चौक में जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान हुई सभा में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजनमाताएं लंबे समय से अपने न्यूनतम वेतन और स्थाई नौकरी के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। बोली भोजनमाताएं बीते 20 सालों से सरकारी व अर्धसरकारी विद्यालयों में भोजन बनाने का काम कर रही हैं,उन्हें 100 रूपये प्रतिदिन दिया जाता है माह का मानेदय 3 हजार रूपये दिया जाता है। बताया कि कई भोजनमाताएँ धरने में नहीं पहुंची हैं कयों कि उन्हें स्कूल प्रशासन द्वारा धमकाया गया है। कहा कि भोजनमाताओं की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफ ई एसआई पेंशन, आकस्मिक अवकाश, प्रसूति अवकाश तथा भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा निकली गई भोजन माताओं को पुन: वापस लिया जाए। कहा कि यदि माँग पूरी नहीं हुई तो सभी भोजनमाताएं में भविष्य में बेमियादी धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करेंगी।
इस दौरान अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, शबीना, संतोष, जानकी देवी, हेमा देवी, भगवती देवी, नंदी बिष्ट, पूजा देवी, दीपा देवी, शकीना, दीपा नेगी, नंदी बिष्ट, सरस्वती देवी, कमला पंत, हेमा डालाकोटी तथा निरमा देवी आदि मौजूद रहें।




















