February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भंडार पानी ओखलढूंगा मोटर मार्ग तथा काडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स डामरीकरण की माँग को लेकर ग्रामीण कब करेंगे प्रदर्शन

0
1002927864
012 013
111 222 333

लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने

नैनीताल ओखलढूंगा। स्टेट हाई वे 71 के भंडार पानी ओखलढूंगा मोटर मार्ग तथा काडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स डामरीकरण की माँग को लेकर 17 फरवरी 26 को डौन परेवा में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पी सी गोरखा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोटाबाग विकासखंड व नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क को उत्तराखंड शासन के द्वारा पाँच वर्ष पूर्व स्टेट हाईवे 71 भंडार पानीओखलढुगा बेतालघाट बरधौ भुजान विल्लेख मोटर मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किया गया था । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 7 सितम्बर 2024 को बेतालघाट रामलीला मंच पर इस मार्ग को कैचीधाम टू लेन बनाने की घोषणा की गयी थी ।साथ ही जून 2025 में पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नैनीताल में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेट हाईवे 71 भंडार पानी ओखलढूंगा तल्लीसेठी बेतालघाट बरधौ भुजान विल्लेख मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने की घोषणा की गयी ।वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग के द्वारा ओखलढूगा से बोहरा कोट के मध्य गढ्ढे तक नही भरे गये है दस किमी के क्षेत्र में वाहनों को सड़क मार्ग पर बहुत बड़े बड़े गड्ढे में चलने को मजबूर होना पड रहा है ।जो कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना काकारण बन सकता है ।इस मार्ग के अत्यन्त ख़राब होने के कारण कैचीधाम को जाने वाले वाहन वाया नैनीताल आना जाना कर रहे है ।इस मार्ग पर शीघ्र हाटमिक्स डामरीकरण करण किया जाना बहुत ही आवश्यक है ।यह मार्ग निर्माण खंड लोनिवि रामनगर के अंतर्गत आता है ।काडा फफडिया को जोड़ने वाली सड़क भी वर्षों से जर्जर व कच्ची पड़ी है ।जिसमें डामरीकरण तक का कार्य नहीं हो पाया है ॥जो भी ख़तरनाक व दुर्घटना घटित होने वाली सड़क बनी हुई है ।डामरीकरण कार्य किया जाना आवश्यक है ।काडा से खौला सड़क की घोषणा पाँच वर्ष पूर्व हुई थी ।जिस पर निर्माण खंड रामनगर द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी है ।सरकार द्वारा गर्जिया ओखलढूंगा मोटर मार्ग की घोषणा भी दस साल पूर्व की गयी थी जिस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नही की गयी है ।
श्री गोरखा ने सड़कों की माँग को लेकर क्षेत्र वासियों के द्वारा 17 फ़रवरी 2026को नैनीताल तहसील क्षेत्राअंतर्गत डौन परेवा में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित किया गया ।उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन पुलिस प्रसासन का लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रामनगर को भेज दिया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *