February 5, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

0
1002920999
012 013
111 222 333

भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल सरोवर नगरी में दुर्गापुर क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में रविवार को सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। लगातार हो रही भीषण वर्षा के बावजूद सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में सहभागिता की, बता दें विद्यार्थी परीक्षा कक्षों में पूर्ण एकाग्रता के साथ प्रवेश परीक्षा दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर के सभागार में विद्यालय एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा प्रणाली से अवगत कराना था। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता, बल्कि यह संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। उन्होंने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थी का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास एक साथ किया जाता था। डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने कहा कि पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार उसी गुरुकुलीय भावना को आधुनिक शिक्षा के साथ समन्वित कर आगे बढ़ा रहा है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को विशेष महत्व दिया जाता है।
विद्यालय के शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा ने विद्यालय की एकेडमिक प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ शिक्षण कार्य पूरी तरह योजनाबद्ध ढंग से संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, अभ्यास, संवेदनशीलता और अध्ययन का संतुलन स्थापित किया जाता है। उन्होंने पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली, सह-शैक्षिक गतिविधियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
वहीं माध्यमिक वर्ग के समन्वयक एवं वरिष्ठ आचार्य, हिंदी प्रवक्ता डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बोर्डिंग स्कूल से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बोर्डिंग जीवन में आने वाली प्रारंभिक समस्याएँ—जैसे घर की याद, दिनचर्या में बदलाव, आत्मनिर्भरता—को विद्यालय किस प्रकार संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से दूर करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, छात्र और अभिभावक—तीनों के समन्वय से ही विद्यार्थी का सर्वश्रेष्ठ विकास संभव है।
वहीँ दूसरी ओर विद्यालय के अभिभावक जागृति, चंदोला, व पूर्व छात्र सोहम केतकर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, रेलवे प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद नैनीताल का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया । साथ जानकारी दी की परीक्षाफल 4 मार्च को वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा। कार्यक्रम का सचालन श्री अतुल पाठक ने किया एवं इस परीक्षा के कुशल संचालन एवं व्यवस्था में राहुल, प्रियांशु जोशी, विष्णु , रजत का सहयोग रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *