March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने

0
1000270390
012 013
111 222 333

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कसे पैंच

अच्छा कार्य करने पर एस एस आई दीपक सहित कई उप निरीक्षकों को दी शाबाशी तो किसी को लगी फटकार

बैठक में नशे पर रहा फोकस, लापरवाही बरतने वाले 06 चौकी प्रभारी सहित 10 कार्मिक हुए लाइन हाजिर

हल्द्वानी नैनीतालल एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी मे कई अधिकारियों को क्या सम्मानित और कई को लगाई फटकार बता दे श्री मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उनके द्वारा किये कार्यो की मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा की गई “ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा नशे के तस्करों की तोड़ें चैन, सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें। एसएसपी मीणा ने कहा कि जो पुलिसकर्मी एनडीपीएस अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। परन्तु लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी। समीक्षा बैठक मेंअच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों मे एसएसआई दीपक बिष्ट लालकुंआ, एसएसआई मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, एसआई गगनदीप थाना भीमताल, एसआई मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं 08 उ0नि0 एवम 02 का0 को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ0नि0 बबीता थाना हल्द्वानी, उ0नि0 श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ0नि0 प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टी०पी०नगर, थाना हल्द्वानी उ0नि0 भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानी
उ0नि0 देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव उ0नि0 रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी एएनटी एफ ANTF के का अरविंद कार्की तथा का नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है।
युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम एस एस पी ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एस एस पी मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें ताकि नशे के खिलाफ जनपद में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। बैठक में थाना प्रभारियों को साइबर ठगी और वाहन चोरी के मामलों में सक्रियता दिखाने, क्षेत्र में हुई चोरियों के शीघ्र खुलासे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को धड़पकड़ के निर्देश दिए गए। एवं चोरी किये वाहनों की रिकवरी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग एवं रेश ड्राइविंग पर अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित विवेचनाओं में सुधार
थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्कल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी। लंबित विवेचनाओं और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कई थाना/चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर सी०एफ०ओ० नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, श्री जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्र शेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *