राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी ने
राजकीय विद्यालयों में समय सारणी में बदलाव का किया विरोध
नैनीताल। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में समय सारणी में बदलाव का विरोध किया और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (scert) के समय परिवर्तन करने के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। विभाग द्वारा जारी नई विद्यालय संचालन समय सारणी में पूरे वर्ष भर एक ही समय 8:15 से 3:15 का संशोधन किया है जो उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और पहाड़ की बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। वर्तमान समय में विधालय शीत व ग्रीष्मकालीन समय में अलग अलग समय में संचालित किए जाते रहे है।
उक्त संदर्भ में कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी ने प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन प्रेषित कर इस फैसले का विरोध किया है, ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है प्रदेश के विद्यालयों का वर्ष भर का समय एक साथ करना व्यवहारिक रूप से उचित नहीं है। प्रदेश में अधिकतर 80% विधालय पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में स्थित है, कई स्थानों में बच्चे 8 से 10 किमी की दूरी तय कर दुरूह क्षेत्रों से पैदल शिक्षण के लिए आते और जाते है। ऐसे में विभाग द्वारा राजधानी के वातानुकूलित कमरों में बैठ कर विद्यालयों की समय सारणी का निर्धारण करना शिक्षा के प्रति विभाग की गंभीरता को दिखाता है, जबकि पर्वतीय अंचल में कई स्थानों में जंगली जानवरों द्वारा भी बच्चों के साथ विधालय आवागमन में कई घटनाएं घटित हो चुकी है।
इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष डॉ रविशंकर गुसाईं ने कहा कि एक विविधतापूर्ण भौगोलिक परिवेश वाले राज्य में बिना भौगोलिक, सामाजिक, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों का ध्यान रखे विद्यालय समय का निर्धारण करना उचित कदम नहीं है। शिक्षा की मूल अवधारणा में परिवेश का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए, परन्तु विद्यालय समय के संबंध में लिया गया यह निर्णय परिवेश के महत्व की पूर्णतः उपेक्षा करता है। समय की एकरूपता के बजाय संसाधनों की एकरूपता के मसले पर कदम उठाए जाते तो बेहतर होता। अगर इस मामले को ईमानदारी से बच्चों के शिक्षण से देखा जा रहा है तो संगठन मांग करता है कि ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाशों में विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ किए जाए उसके बदले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान किए जाए।
इस अवसर मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी जी ने कहा कि विभाग के इस फैसले को तत्काल निरस्त किया जाए, समय सारणी के विषय पर विभाग, संगठन और विधालय प्रबंधन समिति, पीटीए से परामर्श के उपरांत समय निर्धारण की नीति बनाई जाए, इस निर्णय का व्यवहारिक परीक्षण कर विद्यार्थी, शिक्षा व सुरक्षा के दृष्टिगत फैसला लिया जाए।
बैठक में मंडलीय अध्यक्ष डॉ रविशंकर गुसाईं जी, मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी जी, उपाध्यक्ष हर्ष दीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ प्रीति मज़गाई जी, संयुक्त मंत्री कपिल पांडे जी, महिला संयुक्त मंत्री बबीता सिंह जी, संगठन मंत्री नीरज सचान जी, महिला संगठन मंत्री गीता गोस्वामी जी, आय व्यय निरीक्षक चंदन रावत जी उपस्थित रहे।
सादर
डॉ रविशंकर गुसाईं
अध्यक्ष
राजकीय शिक्षक संघ
कुमाऊं मंडल।
9997897688




















