उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में
मुख्य अतिथि शामिल होंगे
राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

नैनीताल हल्द्वानी। राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, (सेवानिवृत्त) दिनांक 12 जनवरी, 2026 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
प्रभारी अधिकारी(विशिष्ट अभ्यागत) जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय राज्यपाल दिनांक 12 जनवरी 2026 को देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड से पूर्वाहन 9:45 पर एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे और 10:45 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे, वहॉं से कार द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहॉं पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 12:40 तक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात अपराह्न 12:40 बजे दीक्षांत समारोह से एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से माननीय राज्यपाल जीटीसी हेलीपैड देहरादून को प्रस्थान करेंगे।




















