March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

खाकी के गलत ट्रैफिक प्लान के चलते

0
1002701252
012 013
111 222 333

नैनीताल सहित सभी पर्यटन शहरों में पर्यटन के गिरावट से

होटल एसोसिएशन की चिंता बड़ी

सीएम धामी से मुलाकात कर पुलिस पर लगवाई जाएगी लगाम

नैनीताल। सरोवर नगरी और आसपास के पर्यटन क्षेत्र में लगातार गिरते पर्यटन को होटल एसोसिएशन ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है और कहा खाकी की वजह से पर्यटन गिर रहा है उनके गलत ट्रैफिक प्लान के चलते पर्यटन सीजन ठप हो गया है। जिस कारण पर्यटक से जुड़े कारोबारी की चिंता बढ़ गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते गिरते पर्यटन को लेकर रोष व्यक्त किया है। और कहा अगर ऐसे ही पुलिस का रवैया रहा तो आने वाले समय में पर्यटन को काफी नुकसान होने की संभावना है जिसे यहीं रोकना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप करने को कहा है उन्होंने कहा पुलिस के साथ प्रशासन का साथ होना बहुत जरूरी है और जल्दी ही संगठन के प्रतिनिधियों का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर वार्ता करेगा। उन्होंने कहा इस समय पूरे प्रदेश का पर्यटन गलत पुलिसिंग के चलते लगभग 50% रह गया है। और न्यू ईयर पर तो पुलिस सोशल मीडिया पर गलत ट्रैफिक प्लान के चलते पर्यटकों ने यहां से मुंह मोड़ लिया है। जबकि सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार कर रही है। लेकिन पुलिस द्वारा गलत ट्रैफिक प्लान जारी कर प्रदेश का पर्यटन समाप्त करने पर लगी हुई है। जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। क्योंकि प्रदेश के अधिकतर शहर पर्यटन पर ही निर्भर है। इस वर्ष न्यू ईयर पर पर्यटकों ने गलत ट्रैफिक प्लान के चलते यहां से मुंह मोड़ लिया। जिससे पर्यटन व्यापार से जुड़े सभी व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है आने वाले भविष्य में पर्यटन का क्या होगा। जानकारी के अनुसार इस वर्ष मसूरी में भी पुलिस के गलत ट्रैफिक प्लान के चलते पर्यटन आधे से भी काम रह गया। और सोशल मीडिया पर नैनीताल जाम पर्यटकों से गुलजार नगरी की पोस्टों से भी पर्यटन पर काफी असर पड़ा है। और पुलिस की जानकारी के अनुसार नैनीताल के होटल हमेशा सीजन के दौरान फूल ही रहते हैं। क्योंकि पुलिस द्वारा रूसी बाईपास पर पर्यटक वाहनों को रोककर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग पिछले काफी समय से चल रही है पंतनगर एयरपोर्ट के भी खस्ता हालत हैं इक्का-दुक्का फ्लाइट ही पहुंच रही है और कभी-कभी वह भी कैंसिल हो जाती हैं। आपको बता दे विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी में चार पहिया वाहनों को रोका तो जा रहा है लेकिन पर्यटन बढ़ाने के लिए ट्रेन हवाई जहाज और परिवहन बसों की कोई व्यवस्था नहीं है पर्यटक आए तो कैसे आए अपने वाहन से आ नहीं सकता और पर्यटक अपने वाहन से आता है तो पुलिस का ट्रैफिक प्लान आडे आ जाता है। अध्यक्ष दिग्विजय ने बताया नैनीताल में 400 से अधिक होटल और होम स्टे पंजीकृत हैं, इतने ही अपंजीकृत हैं। जो पर्यटकों से अनाप-शनाप रेट वसूल करते हैं। कोई राजस्व सरकार को नहीं दे रहे हैं अवैध कारोबार चल रहा है उन पर लगाम लगाना भी जरूरी है। पुलिस उन पर लगाम नहीं लगाती है। और पर्यटन गिरने का एक मुख्य कारण नगर पालिका द्वारा पार्किंग के रेट 500 और लेक ब्रिज टोल का की दर 300 होने से भी पर्यटक वापस नहीं यहां का रख कर रहे हैं हमारे द्वारा एक पत्र देकर दरों को कम करने का निवेदन किया गया था उस पर भी अभी कोई कार्रवाई पालिका द्वारा नहीं की गई है।
पुलिस हमसे बैठक करती है और हमारे सजेशन नहीं लेती बल्कि हमारे सर अपना प्लान थोपती है। पर्यटन कारोबार को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को हमारे सुझाव को साझा कर ट्रैफिक प्लान बनाना चाहिए। बल्कि हमारे ऊपर ट्रैफिक प्लान थोपा जाता है। जिस कारण पर्यटन लगातार गिर रहा है। जिसे सभी की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होमस्टे योजना का स्वागत किया और कहा इसको भी प्राइवेट कंपनियां चला रही हैं जो गैरकानूनी है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी शासन प्रशासन को घूरते हुए कहा रोडो पर गड्ढे की वजह से भी पर्यटन पर फर्क पड़ा है। सड़के ठीक होगी तो पर्यटक भी आएंगे लेकिन शासन प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है। होटल में साइबर क्राइम की वजह से भी पर्यटन में गिरावट आई है। दिग्विजय का कहना है जल्दी ही इस सिलसिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर पुलिस पर लगाम लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह, उपाध्यक्ष आलोक साह, कोषाध्यक्ष सी.पी.भट्ट, उप सचिव स्नेह छाबड़ा, रुचिर साह, आलोक साह, रमनजीत सिंह, जतिन जेठी मौजूद थे l

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *