सोशल मीडिया की सनक में संस्कृति पर हमला, ज्योति अधिकारी का कुमाऊं में बहिष्कार
मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज
महिलाओं को नाचने वाली कहने का जवाब एफआईआर दर्ज

नैनीताल। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ में इस कदर बढ़ गई है कि लोग लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जिससे कई की भावनाएं आहत हो रही है ऐसे ही एक प्रकरण में देवभूमि की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली ज्योति अधिकारी के विरुद्ध थाना मुखानी में अभियोग दर्ज किया गया है।
महिलाओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करने और देवी-देवताओं को फर्जी बताने के आरोपों के चलते कुमाऊं में महिला का सामाजिक विरोध एवं बहिष्कार जारी है।
महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि संस्कृति और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बता दे पुलिस का कहना है सामाजिक सौहार्द महिलाओं का सम्मान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी कृत्य को बर्दाश्त कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जांच जारी है आगे की कार्रवाई कानून के तहत की जाएगी।




















