गाँव पाडली मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्मदिन ग्राम वासियों ने बनाया धूमधाम से








नैनीताल बेतालघाट। ब्लॉक बेतालघाट के दुरस्त गाँव पाडली के प्रा०वि०पाडली (चैकविश्वत) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या जी के जन्म दिन समारोह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नव निर्वाचन प्रधानो क्षेत्र पंचायत सदस्यों व बुजुर्गों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया साथ ही केक काट कर ग्रामीणों ने मा० यशपाल आर्या जी की लम्बी आयु व उज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भवाली श्री पंकज कुमार जी व विशिष्ट अतिथि की भूमिका में प्रदेश के पूर्व राज्य दर्जा मंत्री श्री पी सी गोरखा जी रहे। जिसमें श्री पंकज कुमार जी ने सम्मानित ग्राम वासियों के समुख श्री यशपाल आर्या जी के विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया और कहा कि बेतालघाट जिसे पहले काला पानी के नाम से जाना जाता था जहां कोई भी सुख सुविधा मौजूद नहीं थी कोई भी बेतालघाट जाना नहीं चाहता था। आज उस बेतालघाट को नयी पहचान आपके द्वारा दी गई चौमुखी विकास की जो गंगा आपके द्वारा बाहायी गई है आगे भी हम सभी की मांग है कि आपका नेतृत्व एक बार फिर से क्षेत्र को मिलना चाहिए। साथ ही पी सी गोरखा जी ने भी सभी ग्राम वासियों का आभार जताया और कहा कि इस घड़ी में हमें एक होकर पुनः कुशल नेतृत्व की कामना की ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जी ,प्रधान पाडली चंद्र प्रकाश जी, ग्राम प्रधान भवाली गांव श्री गोपाल चंद्र जी, दयाल चंद्र जी ,हरीश चंद्र जी, ख्याली राम जी,शिवानी आर्य (उप प्रधान भवाली गांव),प्रताप चंद्र जी, कमल सिंह जी, गोपाल सिंह जी, प्रेम प्रकाश जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री विक्रम सिंह जी ,कैलाश चंद्र जी ,पूर्व प्रधान बची राम जी, दीपक भंडारी जी,श्री पूरन बोहरा जी आदि लोग मौजूद रहे




















