पंजाबी महासभा के सदस्य पवन के निधन पर
पंजाबी महासभा ने की शोक सभा



नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज मनु महारानी के पूर्व मैनेजर पवन कुमार के निधन पर पंजाबी महासभा ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है बता दें स्वर्गीय पवन के निधन पर महासभा को बहुत बड़ा आघात लगा जिसकी क्षतिपूर्ति करना असम्भव सा प्रतीत लग रहा है, हमेशा सभा के कार्यक्रम में तत्परता से लगे रहते थे, महासभा द्वारा उनके शोक में 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु शोक सभा की गयी एवं निर्णय लिया गया कि आगामी लोहड़ी पर्व का त्योहार जो कि हर वर्ष मनाया जाता है इस वर्ष नहीं मनाया जायेगा। इस मौके पर शोक सभा में प्रवीण शर्मा, राजीव गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, अमरप्रीत सिंह , संदीप भुल्लर, सुमित खन्ना अन्य पंजाबी समाज के लोग मौजूद थे।




















