अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर
नेता प्रतिपक्ष यशपाल के नेतृत्व में कांग्रेसीयो ने निकाला कैंडल मार्च
अगर सरकार की नियत है साफ तो सीबीआई और सिटिंग जजों की निगरानी में करनी चाहिए जांच नेता प्रतिपक्ष: यशपाल





नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में विप दोषियों का नाम आने पर कड़ी कार्रवाई और सीबीआई जांच को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सड़कों पर उतरे हुए हैं इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सी.बी.आई.जांच की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए कैंडल मार्च पंत पार्क से माल रोड होते हुए गांधी चौक तल्लीताल तक निकाला गया। इस दौरान धामी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा अंकिता हत्याकांड की हाईकोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में जांच कराने हमारे द्वारा मांग की जा रही है और अब प्रदेश की जनता भी यह मांग कर रही है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और शहर के आम लोग इस कैंडल यात्रा में सम्मिलित होकर अपना विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा आरोपी सत्ताधारी सरकार के बड़े नेता हैं। जिन्हें राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार का भी समर्थन और संरक्षण प्राप्त है। अंकिता का परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक कर धक्के खा रहा है। और सरकार को उनके आंसू नहीं दिख रहे हैं। अगर सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और अगर उनकी नियत साफ है तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्टिंग जजों के साथ-साथ सीबीआई जांच तत्काल करनी चाहिए। अगर उसके द्वारा जल्दी ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा सरकार को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत और पूर्व विधायक संजीव आर्या, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, संजय आर्या, देवेंद्र चुनौतियां, सतीश नैनवाल, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, मयंक भट्ट, सभासद सपना बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदन बिष्ट, खष्टी बिष्ट, अधिवक्ता कमलेश तिवारी, जया कर्नाटक, राधा आर्या, रुचिर शाह, दीप सुयाल, नरेंद्र कुमार, धीरज बिष्ट संजय कुमार, कैलाश अधिकारी, सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।




















