मंगोली गांव में व्यक्ति पर जानलेवा हमला मुकदमा हुआ दर्ज
नैनीताल । नैनीताल के समीपवर्ती मंगोली गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। मंगोली पट्टी के गजेंद्र सिंह महरा ने मामले में मल्लीताल स्थित कोतवाली मल्लीताल में इस संबंध में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया कि २६ दिसंबर २०२५ (शुक्रवार) की शाम वह अपने घर जा रहे थे कि प्राथमिक विद्यालय मंगोली के पास पहुंचते ही किशन सिंह महरा ने बगैर किसी बात के उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह उनसे जान बचाई। आरोप है कि किशन सिंह ने उनके कोर्ट केस संबंधित दस्तावेजों भी फ ाडऩे के साथ मोबाइल तोड़ दिया। सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली।आरोपी ने परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर प्राथमिकता से जांच शुरू कर दी गयी है।




















