March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कल मनाया जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी

0
1002659073
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में  आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष माघ संकष्टी चतुर्थी व्रत मंगलवार यानी ६ जनवरी को मनाया जाएगा तथा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है।
आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि यह व्रत मुखय रूप से भगवान गणेश को समर्पित है जो जीवन से सभी संकटों तथा बाधाओं को दूर करने समेत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है ताकि ज्ञानए स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति हो सके और सभी मनोकामनाएं पूरी हों। बताया कि इस दिन चतुर्थी तिथि दो घड़ी पांच पल यानी सुबह  ८.०२ बजे से प्रारंभ होगी। इस दिन अश्लेषा नामक नक्षत्र  १२घड़ी ४५ पल यानी दोपहर १२.१८ बजे तक है। यदि योग की बात करें तो प्रीति नामक योग  ३२घड़ी ५२ पल यानि दोपहर २.०५ बजे तक है। इस दिन विष्टि नामक करण यानी भद्रा दो घड़ी पांच पल अर्थात प्रात: ८.०२ बजे तक है। इस दिन के चंद्र देव दोपहर १२.१८ बजे तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे जिसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
बताया कि इस दिन सबसे महत्वपूर्ण सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात:७.१२ बजे से प्रारंभ होकर दोपहर १२.१८ बजे तक रहेगा और इसके साथ ही मंगलवार होने के कारण यह संकष्टी चतुर्थी व्रत अंगारकी संकष्टी चतुर्थी व्रत के रूप से जाना जाएगा। इसलिए इस दिन व्रत उपवास के दौरान अंगारकी संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढऩा या श्रवण करना शुभ रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *