November 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सोसाइटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन (एस एम डी सी) नैनीताल के तत्वाधान में

0
1002653887
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखंड के पहाड़ी शहर एवं उनकी समस्याओं पर

कार्यशाला मे विचार-मंथन सम्मेलन आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोसाइटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन (एस एम डी सी) नैनीताल द्वारा रविवार को एच आर डी सी हार्मिटेज नैनीताल में उत्तराखंड के पहाड़ी शहर एवं उनकी समस्याओं पर कार्यशाला कर विचार-मंथन सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रो. ज्योति जोशी, वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी एवं एसएमडीसी के महासचिव डॉ श्रुति साह ने किया। दीप प्रज्वलन से प्रारंभ इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विद्यालय रहे । संस्था की महासचिव डॉ. श्रुति साह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सोसाइटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन आ आम डी सी) नैनीताल एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसमें पर्यावरण के अलग-अलग क्षेत्रों के समर्पित शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं का एक समूह है। यह संगठन ज़्यादातर सभी प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है, खासकर जलवायु परिवर्तन और उसके समाधान पर। संगठन के काम के मुख्य क्षेत्रों में जल संरक्षण और सतत विकास के लिए आजीविका सृजन के मुद्दे भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में यह संगठन समुदाय और छात्रों की भागीदारी के साथ वृक्षारोपण गतिविधियों, पर्यावरणीय मुद्दों पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम, शामिल रहा है।
उन्होने यह भी कहा कि भविष्य में, सोसाइटी जलवायु परिवर्तन के समाधान के मुद्दे को संबोधित करने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने, महिलाओं और समाज के गरीब वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मशरूम की खेती, फूलों की खेती आदि जैसी आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने, जल संरक्षण के लिए पारंपरिक और वैज्ञानिक ज्ञान के मिश्रण का उपयोग करने और जलवायु मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रही है।
प्रो अशीष तिवारी ने आज के विचार मंथन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के पहाड़ी शहरों के कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिसमें मुख्य रूप से ट्रैफिक, अनियंत्रित विकास, अनियंत्रित पर्यटन का प्रभाव, जलवायु परिवर्तन प्रभाव आदि हैं। उन्होंने सभी गणमान्य नागरिकों से आज के इस विचार मंथन में अपने अनुभव और महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं में डॉ नारायण सिंह जंतवाल , एस पी डॉ जगदीश चंद्र ,प्रो. ज्योति जोशी, एस.पी. सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, वरिष्ठ पत्रकार श्री नवीन जोशी, श्री कमल जगाती, किशोर जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरीश राणा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिग्विज सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, श्रीमती अंजू जगाती, कमल जगाती ,श्री अंचल पंत, डॉ कृष्ण कुमार टम्टा, श्री मदन मेहरा, ईडी चिया श्री कुंदन बिष्ट एडवोकेट रविशंकर आर्य, तनुज पांडे आदि ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण, व्यवस्थित पर्यटन, यातायात, कृषि, स्थानीय उत्पादों के उपयोग, हितधारक केंद्रित सतत विकास योजना, जल संरक्षण, आजीविका, जनसहयोग तथा जनजागरुकता आदि मुख्य ज्वलंत मुद्दों पर सुझाव दिए। वक्ताओं ने यह भी आवाह्न किया एसएमडीसी नैनीताल को आगे आकर इन ज्वलंत मुद्दों पर कार्यवृत्त बना कर कार्य करे। जिसमें शहर समाजसेवी एवं जागरुक नागरिकों आदि सभी का सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने एसएमडीसी नैनीताल द्वारा आयोजित इस विचार मंथन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस विचार मंथन में आए हुए सुझावों को संग्रहित कर सरकार के संज्ञान में लाए ताकि एक ठोस नीति बन सके। इसके अतिरिक्त एक सिविल सोसाइटी बने जो क्षेत्र ज्वलंत मुद्दों को उठाए और प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र का सतत विकास हो सके। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. बीना तिवारी ने एसएमडीसी नैनीताल द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। प्रॉफ ललित तिवारी ने पहाड़ी शहरों की विभाग नया समस्याओं को प्रस्तुत किया तात्या कहा कि प्लान के साथ आत्मनिर्भर शहर बने ताकि आम जन को इसका लाभ मिल सके । दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर में स्थानीय लोगों की भूमिका सुनिश्चित हो तथा पर्यटन को बेहतर तरीके से किया जाय । एस पी डॉ जगदीश चंद्र ने कहा कि शहर हमारा है तथा इसके देखते की जिम्मेदारी भी हमारी है ।वेद सह ने कहा कि लोगों द्वारा लोगों के लिए योजनाएं बने । डॉ नवीन जोशी ने कहा कि नैनीताल शहर के इतिहास को देखते हुए योजनाएं बने । कमल जगाती ने कहा कि शहर पर स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी भी है । किशोर जोशी ने कहा कि पहाड़ों में खेती तथा हॉर्टिकल्चर की संभावना को बढ़ावा मिले तथा मूल बीजों को सुरक्षित करे । मदन मेहरा ने कहा कि शहर में सभी पक्षों को समान अधिकार मिले । अंचल पंत ने कोई परियोजना प्रारंभ करने से पहले विभिन्न विभागों की बैठक होनी जरूरी हो । प्रॉफ ज्योति जोशी ने व्यवस्थित पर्यटन पर प्रकाश डाला डॉ कृष्ण कुमार ने शिक्षा तथा नैतिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला तो तनुज पांडे ने जैव विविधता संरक्षण पर बात रखी प्रॉफ आशीष तिवारी ने सिविक सेंस के साथ प्लांड वे में कार्य करने की बात कही । सम्मेलन में शहरों की केरिंग कैपेसिटी , विकास की गति तेज होने ,कूड़ा के लिए कूड़दान का प्रयोग ,चिकित्सा सेवा ,नागरिक कर्तव्यों ,वाइल्ड लाइफ कनफ्लिक्ट ,आउट माइग्रेशन पर चर्चा हुई । दीप प्रज्वलन से प्रारंभ इस सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया तथा डॉ न्यायन सिंह जंतवाल , आ पी डॉ जगदीश चंद्र ,प्रॉफ ज्योति जोशी ,दिग्विजय सिंह ,डॉ नवीन जोशी , वेद साह ,हरीश राणा को शिवाल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रॉफ गीता तिवारी ,प्रॉफ हरिप्रिया पाठक , डॉ बीना जोशी , डॉ. नीता आर्य, डॉ. नन्दन सिंह मेहरा , डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा, डॉ. नवीन पाण्डे, डॉ. इकरामजीत मान एवं एसएमडीसी नैनीताल के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *