भाजपा की हार को लेकर शहर में चर्चा


भाजपा का मैनेजमेंट फेल भीतर घात बना हार का कारण
कांग्रेस के मैनेजमेंट ने दिलाई जीत
विधायक सरिता को भी जनता ने नकारा
पूर्व विधायक संजीव और समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को दिया भरपूर प्यार
नैनीतालl शहर में चर्चा हो रही है कि भाजपा इतनी बुरी तरह से क्यों हारी तो हम बताते हैं वह क्यों हारी भाजपा का मैनेजमेंट इसका जिम्मेदार हैl क्योंकि मैनेजमेंट मे जिम्मेदारो को ओवरकॉन्फिडेंट होना थाl उन्होंने पूर्व विधायक संजीव आर्य और कांग्रेसी दिग्गजों को हल्के में लियाl और आपको बता दे विधायक सरिता आर्या का भी जादू नहीं चल पायाl क्योंकि उन्होंने भी संजीव और दिग्गज कांग्रेसियों को समझने में चूक कर दी और उन्होंने ही सैद लगा दीl कांग्रेस की कमान कांग्रेस के पूर्व लोकप्रिय विधायक संजीव आर्य ने संभाली और जीत का परचम लहरवा दियाl भाजपा ने कोशिश तो बहुत की जनता को रिझाने की सी एम धामी सांसद अजय भट्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को बुलाकर भी यह लोग जनता पर जादू नहीं चला पाए उल्टा सी एम धामी कुछ ऐसा बोल गए कि उनकी बात शहर की जनता को पसंद नहीं आई और उनका भाषण भाजपा प्रत्याशी जयंती भट्ट का कारण रहा हो कांग्रेस ने पलटवार करते हुए इनके जवाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने सात नंबर क्षेत्र में सभा कर जो कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के पक्ष में विपक्ष की नाकामी को जनता के बीच में रखा और शहर से भाजपा की हवा निकाल दी और अपनी पहाड़ी भाषा में प्रचार कर जनता का दिल जीत लियाl और उसके बाद कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में जन सैलाब रैली निकालकर जो ताकत दिखाई तो हकीकत यह है भाजपा उसी दिन ही हार गई थीl शहर की जनता ने भी जन सैलाब देखा और डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को भर भर कर वोट आशीर्वाद के तौर पर दिए और कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई नैनीताल तो कांग्रेस ने जीती ही जीती भवाली पंकज आर्य भीमताल सीमा टम्टा ने भी भाजपा को पटकनी दी वहां भी अध्यक्ष पद पर दोनों कांग्रेस की प्रत्याशी विजय हुएl जीत पर पूर्व विधायक संजीव आर्य ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जीत श्रेए कार्यकर्ताओं को दियाl और कांग्रेसी की एकजुक्ता से यह जीत हुई हैl भाजपा की हर का कारण भीतर घात भी हैl