March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एनएसएस शिविर के तहत शिविरार्थियों ने कई कार्यक्रमों में की भागेदारी

0
1002578582
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के एनएसएस शिविर के तहत शुक्रवार को शिविरार्थियों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दिन की शुरुआत प्रात:कालीन जागरण से हुई जिसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से योग एवं शारीरिक व्यायाम किया। इसके उपरांत ईश वंदना के माध्यम से आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया उसके बाद लक्ष्य गीत के साथ दिनभर की गतिविधियों का शुभारंभ हुआ।लक्ष्य गीत के पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा आचार्य नरेंद्र देव मानव सममान संस्थान परिसर के चारों ओर श्रमदान किया गया।
बौद्धिक सत्र में मुखय अतिथि रसायन विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता खीमराज सिंह बिष्ट रहे। अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वयंसेवियों की भूमिका तथा बी एवं सी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी। उनका संबोधन स्वयंसेवियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरक सिद्ध हुआ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती तारा देवी प्रधानाचार्याए राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए इस विशेष शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र निर्माण में छैै की भूमिका को रेखांकित किया।बौद्धिक सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय जल संरक्षण रहा। दिनभर कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट के निर्देशन में चले कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहायक शिक्षिका श्रीमती निशा बनौला, आलोक भट्ट व श्रीमती गीतिका नेगी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *