भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के दिनी तल्ली में गुलदार ने महिला पर किया हमला हुई मौत

नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी बलॉक के दिनी तल्ली में शुक्रवार की सुबह गुलदार एक महिला को उठा ले गया वहीं महिला का शव घर से पांच किलोमीटर दूरी पर से ग्रामीणों ने बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हेमा बर्गली पत्नी गोपाल सिंह बर्गली निवासी दिनी तल्ली शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने घर से दूर जंगल गई हुई थी कि तभी गुलदार ने हेमा बर्गली पर हमला कर दिया और जंगल की तरफ ले गया। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने इसकी सूचना वन विभाग को दी वही इसकी सूचना विधायक राम सिंह कैड़ा को दी गई। विधायक कैड़ा ने उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट तथखा डीएफ ओ को मौके पर भेजा। विधायक भी पांच किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर गए वही वन विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने जंगल में सर्च अभियान चला कर हेमा का शव बरामद कर लिया था।
विधायक ने वही मौके पर पोस्टमार्टम की टीम बुलाकर मृतका का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को वन विभाग ने दस लाख रूपये का मुआवजा दिया। मामले में विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पीडि़त परिवार को दस लाख रुपएं का मुआवजा वन विभाग ने दिया है साथ ही परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात कही। वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा लगाने के लिए निर्देश दें दिये हैं।




















