जीजीआईसी एनएसएस शिविर में कई कार्यक्रम हुए आयोजित

नैनीताल । सरोवर नगरी के पीएमश्री एयू जीजीआईसी के सात दिनी एनएसएस शिविर के तहत शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बिष्ट के मुताबिक शिविर की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। उसके बाद शिविरार्थियों को एरीज में ले जाया गया जहां उनके लिए कई शैक्षणिक व ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गयी। बौदिक सत्र में नैनीताल समाचार के पूर्व संपादक महेश जोशी व उनकी धर्मपत्नी देवकी जोशी मौजूद रहे उन्होंने राज्य आंदोलन से संबंधित घटनाओं के बारे में बताया। अंत में उन्होंने जनकवि रहे गिरीश तिवारी गिर्दा के गीत स्वयंसेवियों को सुनाते हुए शिविरार्थियों को भावात्मक रुप से जोड़ते हुए शिविर को विशेष बना दिया।




















