पुलिस कर्मियों की कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर दो गंभीर घायल
मानवता को किया शर्मसार मौके पर लहूलुहान घायलों को बिना मदद किए कार छोड़कर दोनों फरार




नैनीताल। सरोवर नगरी के फासी गधेरा क्षेत्र में एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मारकर लहूलुहान कर दिया बताते दो लोगों को ज्यादा चोट आई है और एक टकराकर रेलिंग से जा टकराया उसे भी गुम चोट आई है। जानकारी से अनुसार निशान कार् संख्या यू के 04 ए एम 0069 जिसमें पुलिस का लोगो लगा है और पुलिस कर्मी बताए जा रहे हैं जो फांसी गधेरे से पुलिस लाइन की ओर कार से जा रहे थे। पुरानी जिला जज की कोठी मोड पर कार चालक ने तीन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने कार में दो लोग सवार थे और उन्होंने शराब पी रखी थी। वह मौजूद लोगों ने सूचना 108 को दी लोगों का आरोप है 1 घंटे तक ना तो कोई पुलिसकर्मी पहुंचा था और ना ही एम्बुलेंस दो लोग लहू लुहान रोड पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से बीडी पांडे चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बता दे तीनों लोग पेंटर है और काम करने आर्मी भवन में जा रहे थे और तीनों हरी नगर निवासी हैं जो गंभीर घायल हुए हैं बिहारी लाल 60 पुत्र हीराराम दूसरा पप्पू 50 पुत्र पादीराम इन दोनों को चोटे आई हैं और तीसरा राजू 48 पुत्र बाबूलाल को चोटे आई हैं। बाबूलाल की तीन बेटियां हैं वह भी अस्पताल पहुंच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल थाना अध्यक्ष मनोज नयाल चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का उपचार करने में जुट गए और घटना की पूरी जानकारी हासिल की इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने कहा कार द्वारा एक्सीडेंट हुआ है जिसमें तीन लोग घायल हैं तीनों का उपचार चल रहा है और एक को रेफर की तैयारी की जा रही है दोषियों पर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखें वहां मौजूद लोगों ने क्या कहा और घटना की जानकारी।




















