March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

खुर्पाताल की खुली बैठक मिल का पत्थर साबित होगी

0
1002495708
012 013
111 222 333

पंचायत भवन का होगा नवनिर्माण

विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्षा ने ग्रामीणों की तर्ज पर पंचायत की खुली बैठक में किया प्रतिभाग

नैनीताल। ग्राम पंचायत खुर्पाताल में गुरुवार को ग्राम सभा की पहली खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनता के सम्मुख बजट रखा गया विकास योजना पारित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट ने ग्रामीणों की तर्ज पर ही खुली बैठक में प्रतिभाग किया। बता दे इस बैठक में मौके पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।बैठक ओर भी खास रही बैठक में एक गांव ही नहीं बल्कि पूरी न्याय पंचायत खुर्पाताल के सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी को पंचायत के अधिकार कर्तव्य भी बताए गए। ग्राम पंचायत ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग, पंचायत भवन, निर्माण की मांग, खेल मैदान सुधारीकरण की विधायक एवं प्रमुख से रखी। शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के समाज कल्याण पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य राशन कार्ड, उद्यान, जल संस्थान, की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ मनरेगा, पेंशन सहित कई प्रस्ताव पारित हुए। खेल मैदान को लेकर विवाद ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्राम पंचायत की संपत्ति रहेगी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा खेल मैदान ग्रामीणों के लिए खुलेगा। लघु सिंचाई विभाग को गुल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। विधायक सरिता आर्य द्वारा 4 लाख विकास कार्य के लिए घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, भारती मेहरा, जानकी कोटलिया, गोविंद अधिकारी, कीर्ति आर्य, खुशाल बिष्ट, हेम बहुखंडी, योगेश्वर सिंह,
BDC मुकेश मेहरा, चित्रा पंत, कंचन राठौर, सूरज अधिकारी, निशा मेहरा,
गणेश बिष्ट गोविंद राणा , दीपक मेहरा, सुरेश डालाकोटी, मनमोहन कनवाल, जीवन नेगी, विक्रम कनवाल,समाज कल्याण दिनेश बिष्ट, ग्राम विकास सुनील चनियाल,कृषि, उद्यान, वन, जल संस्थान, खाद्य सहित अन्य विभाग के अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *