जनपद के सुदूरवर्ती विकासखंड धारी मे
तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच कैंप में
स्काउट गाइड के द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न कौशल सीखे गए

नैनीताल धारी। विकासखंड धारी के सचिव भुवन सूठा ने बताया कि, भारत स्काउट एवं गाइड्स उत्तराखंड शाखा नैनीताल के तत्वाधान में चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड धारी के 12 स्काउट एवं 11 गाइड के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
चार दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के दौरान स्काउट गाइड के द्वारा गांठ बंधन, फर्स्ट एड, अनुमान लगाकर दिशा एवं दूरी ज्ञान करना, टेंट निर्माण करना आदि कौशल सीखे ।
“जन चेतना रैली” के द्वारा नगर भ्रमण कर स्काउटिंग की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया जिसकी प्रत्येक आम और खास नागरिक ने खुले हृदय से तारीफ की।
प्रशिक्षण के अवसर पर पांच स्काउट मास्टर तथा चार गाइड कैप्टन के द्वारा सहयोग किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले स्काउट एवं गाइड को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मनोज भंडारी,माया आर्य , गौरी शंकर काण्डपाल, हरीश तिवारी, मोहम्मद जुनैद, संगीता बसेढा, अनुराधा निखुर्पा आशा धौनी आदि उपस्थित रहे।




















