समाज सेविका संध्या शर्मा के द्वारा
दिल की बीमारियों संबंधित निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कल रविवार चंद्र रीजेंसी मल्लीताल में


नैनीताल। सरोवर नगरी में समाज सेविका संध्या शर्मा के सौजन्य से दि मेडिसिटी रूद्रपुर के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 दिसंबर रविवार प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चंद्र रीजेंसी होटल नियर आईडीबीआई बैंक मल्लीताल के पास आयोजित किया जा रहा है। जिसमें डॉ अभिषेक सकवारिया हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉ रविकांत पांडे वरिष्ठ श्वास व छाती रोग विशेषज्ञ एवं डॉ दीक्षा शेट्टी नेत्र रोग विशेषज्ञ शिविर में मौजूद रहेंगे। बता दें शिविर में बीपी शुगर की जांच की जाएगी और इसके अलावा हृदय की जांच करेंगे और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराएंगे अगर किसी को दिल से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका दि मेडिसिटी रूद्रपुर में इलाज किया जाएगा आयुष्मान कार्ड के द्वारा निशुल्क और लाने ले जाने की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा ही कराई जाएगी। समाजसेवीका संध्या शर्मा ने शहर की जनता से अपील की है कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।




















