कूटा के पांचवी भर प्रोफेसर ललित तिवारी अध्यक्ष मनोनीत
युगल जोशी महामंत्री मनोनीत











नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ कूटा के चुनाव आज संपन्न हुए चुनाव अधिकारी जगदीश पपने ने चुनाव सम्पन्न कराए । कूटा संविधान के अनुसार दिसंबर माह में चुनाव कराए जाते है तथा कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है। 2025 से 2028 तक कार्यकारिणी के संपन्न हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । चुनाव अधिकारी जगदीश पपने ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रो ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित डॉ दीपक कुमार तीसरी बार उपाध्यक्ष बने, प्रो नीलू लोदियाल दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित, प्रो युगल जोशी को महासचिव निर्वाचित हुए तो डॉ संतोष कुमार दूसरी बार संयुक्त सचिव, डॉ शिवांगी चनियाल कोषाध्यक्ष, डॉ कुबेर गिनती संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। प्रो अनिल बिष्ट, प्रो दीपिका गोस्वामी, डॉ अशोक कुमार संगीत, को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित संस्था शिक्षक संघ कूटा ने सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया है। इस दौरान प्रो सुषमा टम्टा ,डॉ कपिल खुल्बे, संतोष कुमार, गोपाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे ।




















