सभासद जितेंद्र पांडे जीनू के निवेदन पर आयुक्त दीपक रावत ने
स्नो व्यू वार्ड क्षतिग्रस्त रोड का किया निरीक्षण तत्काल कार्य करने के दिए निर्देश

नैनीताल। सरवर नगरी में दीपक रावत ने बुधवार को बीते रोज हुए अग्निकांड का निरीक्षण किया उसके पश्चात मंदिर माला मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उसके पश्चात वार्ड 7 स्नो व्यू क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दे वार्ड के सभासद जितेंद पांडे जीनू द्वारा आयुक्त दीपक रावत से क्षेत्र का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। उसी क्रम में उनके द्वारा प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा उनके द्वारा अधिकारियों को तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम नवाजिश खलिक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा, सभासद अंकित चंद्रा, जितेंद्र पांडे जीनू
पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया




















